सादर वन्दे सुहृद मित्रों...
हिन्दी दिवस...हिन्दी पखवाड़ा...फिर धीरे धीरे जोश टांय टांय फिस्स!
शुभप्रभात,शुभरात्रि,शुभदिन सभी को good morning,good night & good day दबाने लगे।
आज बच्चों के लिए (क्योंकि बच्चे हिन्दी के शब्दों से परिचित नहीं या फिर उनका अंग्रेजी शब्दकोष बढाने के लिए) बेचारे बुजुर्गों और शुद्ध हिंदीभाषी लोगों को भी अंग्रेजी बोलने के लिए अपनी जिव्हा को अप्रत्याशित ढंग से तोड़ना मरोड़ना पड़ता ही है। उन्हें गांधी जी का वक्तव्य कौन स्मरण कराए जो कहा करते थे-
''मैं अंग्रेजी को प्यार करता हूं लेकिन अंग्रेजी यदि उसका स्थान हड़पना चाहती है,जिसकी वह हकदार नहीं है तो मैं सख्त नफरत करूंगा।''
अध्ययन का समय ही कहां है अब किसी के पास जो महापुरुषों के सुवचनों संज्ञान में आये। ईश्वर ही बचाए समाज को।
14सितम्बर 1949 को संविधान सभा मे एकमत होकर निर्णय लिया गया कि भारत की राजभाषा हिन्दी होगी। इसी महत्वपूर्ण निर्णय को प्रतिपादित करने तथा हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए ''राष्ट्र-भाषा प्रचार समिति वर्धा'' के अनुरोध पर 1953 से समपूर्ण भारत में 14 सितम्बर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय ध्वज,राष्ट्रीय पशु,पक्षी आदि की तरह राष्ट्रीय भाषा भी होनी चाहिए,लेकिन किताना दुखद है कि हम हिंदी को देश की प्रथम भाषा बनाने में सक्षम नहीं हो पाए हैं।
हिंदी भारत की प्रथम भाषा बने भी तो कैसे जब देश के प्रथम नागरिक तक आज हिंदी को नकार अंग्रेजी में सम्बोधन करते हैं,जहां के नागरिक हिंदी के माध्यम से शिक्षा दिलाने में हीनता का अनुभव करते हैं,रिक्शाचालक भी रिक्शे पर अंग्रेजी में लिखवाकर छाती चौड़ी करते हैं। ज्यादा क्या कहें हमारे संविधान में ही देश की पहचान एक विदेशी भाषा में है-India that is Bharat'. विचारणीय है जहां वैश्विक मंच पर सभी देश अपनी भाषा के आधार पर डंका बजा रहे हों और अकेले हम...विदेशी भाषा में सस्वयं का परिचित करा रहे हों,तो हमे गुलाम अथवा गूंगे देश का वासी ही कहा जाएगा। विद्वानों ने कहा है कि जिस देश की कोई भाषा नहीं है वह देश गूंगा है। ऐसा सुनकर,अपना सिक्का खोंटा समझ हमें सर ही झुका लेना पड़ेगा। आज चीन जैसे देश राष्ट्र भाषा का आधार लेकर विकास की दौड़ में अग्रसर हैं,और भारत में खुद ही अपनी भाषा को रौंदा जा रहा है। अंग्रेजी शिक्षितजन अपनी भाष,संस्कृति,परिवेश और परम्पराओं से कटते जा रहे हैं और ऐसा कर वे स्वयं को विशिष्ट समझ रहे हैं।
कैसी विडम्बना है आज हीनता ही गौरव का विषय बन गई है। ऐसी दशा में मुक्ति भला कैसे सम्भव है? आज अंधी दौड़ में हम भूल गये हैं कि स्वामी विवेकानन्द जी अंग्रेजी के प्रकाण्ड विद्वान होते हुए भी अपनी मात्रभाषा हिंदी के बूते शिकागो में विश्व को भारतीय संस्कृति के सामने नतनस्तक कर दिया। बहुत पहले नहीं 1999 में माननीय अटल बिहारी बाजपेई(तत्कालीन विदेश मंत्री) ने संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में सम्बोधित कर हमारे राष्ट्र को गौरान्वित किया था। अंग्रेजी के पक्षधर गाँधी जी के सामने अपनी जिव्हा दमित ही रखते थे। अंग्रेजी के बढते अधिपत्य और मातृ-भाषा की अवहेलना के विरुद्ध 19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में आवाज उठाई गई थी। श्री केशवचन्द्र सेन, महर्षि दयानन्द सरस्वती,महात्मा गाँधी, राजर्षि पुरुषोत्तमदास,डा. राममनोहर लोहिया आदि देशभक्तों का एक स्वर मे कहना था-''हमें अंग्रेजी हुकूमत की तरह भारतीय संस्कृति को दबाने वाली अंग्रेजी भाषा को यहां से निकाल बाहर करना चाहिए।'' ये हिंदी सेवी महारथी जीवन के अन्तिम क्षणों तक हिंदी-अस्मिता के रक्षार्थ संघर्ष करते रहे।
दुरभाग्वश वे भी मैकाले के मानस पुत्रों के मकड़जाल से हिंदी को मुक्त नहीं करा सके और राजकाज के रूप में पटरानी अंग्रेजी ही बनी हुई है,जबकि भारती संविधान इसे सह-भाष का स्थान देता है।
मन्तव्य अंग्रेजी या किसी भाषा को आहत करने का नहीं हिंद-प्रेमियों बस हम भविष्य की आहट पहचानें, अंग्रेजी अथवा किसी भी विदेशी भाषा को जानें,सम्मान करें परन्तु उसे अपनी अस्मिता या विकास का पर्याय कतई न समझें। वास्तव में राष्ट्रभाषा की अवहेलना देश-प्रेम,संस्कृति और हमारी परम्पराओं से हमे प्रछिन्न करती है। अपनी मातृ-भाषा का प्रयोग हम गर्व से करें,हिंदी के लिए संघर्ष करने वाली मनीषियों की आत्माओं का आशीर्वाद हमारे साथ है।
जय हो!
सादर
-वन्दना
''Solace of tacit emotion, Sight beyond horizon, A Soothing touch in pain, The wings of fancy,a queer way To seek the pearls in ocean.''
Wings of fancy
Saturday, September 21, 2013
Thursday, September 5, 2013
शिक्षक के सम्मान मे गिरावट या वृद्धि??
स्वप्रज्ञा बुद्धि बलेन चैव,
सर्वेषु नृण्वीय विपुलम् गिरीय।
अज्ञान हंता,ज्ञान प्रदोय: त:
सर्वदोह गुरुवे नमामि।।
आज तकनीकी युग में कम्प्यूटर द्वारा शिक्षा क्षेत्र में एक नई क्रान्ति प्रज्ज्वलित हुई है,परन्तु नौनिहालों के मन में ज्ञान ज्योति प्रदीप्त करने के लिए शिक्षक का स्थान महत्वपूर्ण है। माता-पिता के पश्चात बालकों को सही दिशा देने व उनका सर्वांगीण विकास करने में शिक्षक प्रमुख भूमिका है। शिक्षक सामाजिक परिवेश की वह गरिमामयी मूर्ति है जो हम सभी में ज्ञान का प्रकाश फैलाकर नैतिकता व गतिशीलता को गति प्रदान करते हैं।
ऐसे देवस्वरूप व्यक्तित्व को शत्-शत् नमन!
वस्तुत: गुरु-शिष्य का सम्बन्ध सदैव प्रकाशमान रहता है,शिक्षार्थी के हृदय में अपने गुरु के प्रति प्रेम व सम्मान सदैव प्रवाहमान रहता है फिर भी शिक्षक-दिवस इस पवित्र सम्बन्ध को मांजने का दिवस है,जिंदगी की भागमभाग में धूमिल हुए रिशते को पुन: स्वच्छ एवं सौम्य बनाने का दिन है।
अतीत में गुरु-शिष्य सम्बन्ध बड़ा ही दिव्य हुआ करता था,गुरु का स्थान साक्षात् वृह्म स्वरूप था,गुरु के आदेश-निर्देश मन्त्र सदृश्य थे। डा. राधाकृष्णनन जी कहा करते थे कि मात्र जानकारी देना ही शिक्षा नहीं है अपितु शिक्षा द्वारा व्यक्ति के कौशल,बौद्धिक झुकाव और लोकतांत्रिक भावना का विकास करना महत्वपूर्ण है। करुणा,प्रेम,विनय और श्रेष्ठ परम्पराओं का विकास भी शिक्षा का उद्देश्य होना चाहिए।
अब प्रश्न उभरता है कि आज के बदलते परिवेश में उनका वक्तव्य कहां तक प्रासंगिक है? गुरु-शिष्य के सम्बन्ध मे कहां तक परिवर्तित हुआ है? अर्थयुग का प्रभाव इस रिश्ते पर पड़ा है अथवा नहीं?
प्रतिस्पर्धा के चलते इस बन्धन में कुछ कमजोरी अवश्य आयी है परन्तु इसका उत्तरदायी कहीं न कहीं शिक्षक भी है। शिक्षक विद्यालय ही नहीं पूरे समाज का आदर्श होता है,उसके नैतिक गुण,सुदृढ़ चरित्र से उत्तम समाज की आधारशिला निर्मित होती है। आज के अर्थ-बाहुल्य कलयुग में क्या कहा जाय!न शिक्षक को न अपने दायित्व की सुधि है न ही शिष्य को अपनी गरिमा की। यत्र-तत्र तो इस पवित्र सम्बन्ध की हत्या भी हो जाती है,परन्तु शिक्षक दिवस की औपचारिकताओं में कोई कमी नहीं।
ग्रामीण क्षेत्र के प्रथमिक विद्यालयों पर नजर डालें तो कईबार शिक्षा की विदीर्ण तस्वीर सामने आती है। विद्वान और योग्य शिक्षक भी अपने कर्तव्यों से गिरते जा रहे हैं। प्राय: 'यहां के बच्चे डी.एम.नहीं बन जाएंगे चाहे जितना सर पटक दें' जैसी उक्ति सुनने को मिल जाती है। वहां के छात्रों के शिक्षण स्तर की जो बात करें बड़ा ही दुखद है।
इस विलक्षण समय के चलते बुराइयों का कद अवश्य बढ़ा है लेकिन अच्छाइयां भी मृतप्राय नहीं हुई हैं। उतनी ही अच्छाई के बूते राष्ट्र को विश्वफलक पर विकास की राह में गतिशीलता प्राप्त है। इस अराजक समय में भी विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि अनैतिकता चाहे जितनी सीमाएं पार कर गई हो,अस्मिता कितनी भी विस्मृत हो रही हो परन्तु गुरु शिष्य का सम्बन्ध आज भी बहुत ही गरिमा मय और दिव्य है बशर्ते हम शिक्षकों की रगों में उच्च नैतिक गुण,दृढ चरित्र और निष्ठा का लहू प्रवाहित होता हो। किसी विद्वान ने व्यर्थ ही नहीं कहा है-
''चुकता है कर्तव्यों से ही,
निज सम्बन्धों का कर्जा।
जो जैसा कर्तव्य निभाता,
पाता वैसा दर्जा।।''
अत:शिक्षक दिवस वह अवसर है जब शिक्षक दृढसंकल्पित होकर अज्ञान तम को मिटाने का बीड़ा उठाएं और छात्र भी गुरुओं को केवल उपहार ही नहीं बल्क सम्मान से प्रतिष्ठित करें। पुन: हमें अस्तित्व प्रदान करने वाले गुरुओं और शिष्ट शिक्षकों की बार-बार वन्दना।
सादर
शुभ शुभ

Tuesday, August 27, 2013
हे कृष्ण!
जय श्री कृष्ण!
जन्माष्टमी के उपलक्ष में एक प्रयास निवेदित है,कृपया समीक्षा करें-
त्याग,प्रेम अवतार श्याम
प्रेम रीति तो सिखाइये।
बृज-गोपियों सा त्याग रस
कलिकाल में भी डालिये।।
लोक-हित छोड़ा मंजु बृज
समोद मथुरा को धाए।
बही अश्कों की धार,जब
मेघ भावना के छाए।
तुमको भी जीता जिसने
हमें नीति वह सिखाइये।।
ज्ञान में ही मग्न ऊधौ
प्रेम भाव थे न मानते।
पर भक्त के विकार कृष्ण
चुन-चुन सब हैं निकालते।
उद्धव सम परोक्ष ज्ञान
अब हम सबको दिलाइये।।
है प्राप्ति में सुसुप्त प्रेम
विरह में जाग जाता है।
प्रेमी,इस वियोग में तो
ठौर-ठौर दिख जाता है।
डाँट मारी गोपियो ने
मत ये योग सिखलाइये।।
यदि कण-कण समाया श्याम,
उन्हें गिनके बताइए।
हम एक से ही मर मिटीं
वाणी-बाण न चलाइये।
जो ज्ञान को भी मात दे
वो ही प्रीति सिखलाइये।।
बृज-गोपियों सा त्याग-रस...
-विन्दु

Saturday, August 17, 2013
*परिवर्तन*
परिवर्तन है सत्य सदा
अपनाना इसको सीखे।
इसमे ही है नव-जीवन
नूतन पथ बुनना सीखें।।
नूतनता खुशियों की जननी
उत्सव नित्य मनायें हम।
खुश रहकर कुसमय काटें,
समय से न कट जाएं हम।
जीवन-रंग सजाने को
नयन-अश्रु पीना सीखें।।
शोक,हर्ष,उत्थान-पतन
हमें तपा कुन्दन करते।
अगम सिन्धु की झंझा में
कर्म सदा नौका बनते।
निष्कामी आराधक बन
जग-वन्दन करना सीखें।।
प्राणि मात्र से प्रीति करें
प्रेम पात्र जो बनना है।
अब जग जा,ओ रे मन!
मग यदि सुगम बनाना है।
प्रीति सुमन की चाह अगर
जड़ सिंचित करना सीखें।।
परिवर्तन है..
-विन्दु
सादर
अपनाना इसको सीखे।
इसमे ही है नव-जीवन
नूतन पथ बुनना सीखें।।
नूतनता खुशियों की जननी
उत्सव नित्य मनायें हम।
खुश रहकर कुसमय काटें,
समय से न कट जाएं हम।
जीवन-रंग सजाने को
नयन-अश्रु पीना सीखें।।
शोक,हर्ष,उत्थान-पतन
हमें तपा कुन्दन करते।
अगम सिन्धु की झंझा में
कर्म सदा नौका बनते।
निष्कामी आराधक बन
जग-वन्दन करना सीखें।।
प्राणि मात्र से प्रीति करें
प्रेम पात्र जो बनना है।
अब जग जा,ओ रे मन!
मग यदि सुगम बनाना है।
प्रीति सुमन की चाह अगर
जड़ सिंचित करना सीखें।।
परिवर्तन है..
-विन्दु
सादर
Thursday, July 18, 2013
'हो भान तो वह'
(बहर-2122 2122 2122)
लक्ष्य क्या जो खोजते हम दौड़ते हैं।
है कहाँ ये आज तक ना जानते हैं ।।
ढूंढ साधन,साधने को लक्ष्य सोंचा
ना सधा ये, सब स्व को ही रौंदते हैं।
जग छलावे में भटकते इस तरह हम
शांति के हित शांति खोते भासते हैं।
हो समर्पण पूर्ण या लब सीं लिए हों,
क्या शिलाए भी प्रेम को सीलते है ?
ना पहुंचू पर मुझे हो भान तो वह
तब बढेंगे, आज तो बस खोजते हैं।।
-विन्दु
लक्ष्य क्या जो खोजते हम दौड़ते हैं।
है कहाँ ये आज तक ना जानते हैं ।।
ढूंढ साधन,साधने को लक्ष्य सोंचा
ना सधा ये, सब स्व को ही रौंदते हैं।
जग छलावे में भटकते इस तरह हम
शांति के हित शांति खोते भासते हैं।
हो समर्पण पूर्ण या लब सीं लिए हों,
क्या शिलाए भी प्रेम को सीलते है ?
ना पहुंचू पर मुझे हो भान तो वह
तब बढेंगे, आज तो बस खोजते हैं।।
-विन्दु
Wednesday, May 29, 2013
काँपते उर
संवेदना के
शुष्क तरु सानिध्य में,
पुष्प प्रीति के,
ढूंढे जा रहे हैं आज।
पत्थरों को ईश मान;
मंदिरों में घट बंधा,
घट-जलधार के पास से,
पिपासाकुल खग
भगाए जा रहे हैं।
प्रसाधन-जनित
यज्ञशाला की अग्नि में,
आँच के भय से
सब आहुति घटा रहे हैं।
सुना है,देखा नहीं
भगवान औ भूत दोनों को
पर...ईशास्था से अभय
को नकार
भूत में विश्वास कर
उर काँपते हैं आज।
-विन्दु
शुष्क तरु सानिध्य में,
पुष्प प्रीति के,
ढूंढे जा रहे हैं आज।
पत्थरों को ईश मान;
मंदिरों में घट बंधा,
घट-जलधार के पास से,
पिपासाकुल खग
भगाए जा रहे हैं।
प्रसाधन-जनित
यज्ञशाला की अग्नि में,
आँच के भय से
सब आहुति घटा रहे हैं।
सुना है,देखा नहीं
भगवान औ भूत दोनों को
पर...ईशास्था से अभय
को नकार
भूत में विश्वास कर
उर काँपते हैं आज।
-विन्दु
Wednesday, May 8, 2013
युगदृष्टा गुरुदेव
कल (7 मई) गुरुदेव रबीन्द्र नाथ टैगोर का जन्मदिवस था और 2013 उन्हें नोबेल पुरस्कार प्राप्त होने का 100वां वर्ष है। मन में आया कि एक छोटा सा परिचय अपने ब्लाग में संग्रहीत करूं। क्योंकि मुझे लगता है कोई भी भारतीय पुस्तकालय,किसी भी भारतीय का अध्ययन गीतांजलि के बिना अपूर्ण है।
'गुरुदेव' की उपाधि से सुविख्यात,कवि,साहित्यकार,दार्शनिक,महान सन्त,भारतीय साहित्य में एकमात्र नोबेल पुरस्कार विजेता वन्दनीय रबीन्द्रनाथ टैगोर साहित्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति में नई चेतना फूंकने वाले युगदृष्टा थे। सर्वविदित है कि गुरुदेव का जन्म ७मई,१८६१ में कोलकाता में हुआ था। बहुत महत्वपूर्ण है कि टैगोर की दो रचनाएं दो राष्ट्रगान बनीं-
जन गण मन-भारत
आमार सोनार बंगला-बंगलादेश
बचपन से ही उनकी साहित्यिक प्रतिभा के दर्शन जनमानस को होने लगा था। उनकी पहली लघुकथा,जो 8 वर्ष की अवस्था में लिखी गई थी,1877में प्रकाशित हुई,जब वे मात्र 16 वर्ष के थे। धीरे धीरे उनकी परिपक्वता के साथ उनके सृजन का जाल भी विश्व में फैलने लगा।
संसार की समस्त प्रतिभा,साहित्य,दर्शन और चित्रकला आदि का आहरण कर मानो उन्होनें अपने अन्दर समाहित कर लिया था। पिता के ब्रह्म समाजी होने के कारण वह ब्रह्मसमाजी तो थे पर अपने रचना कर्म से उन्होनें सनातन धर्म को भी खूब सींचा।
ईश्वर और मनुष्य का साश्वत उनकी रचनाओं में अनेकानेक तरह से प्रतिबिम्बित होता है।
साहित्य की शायद ही कोई विधा गुरुदेव की रचनाओं मे शामिल न हो,कविता,गान,कथा,उपन्यास,नाटक,शिल्परचना सबकुछ लेखनी से तराशा। प्रमुख रचनाएं-
गीतांजलि,गीताली,गीतमाल्य,गोरा,साधना,शिशुभोलानाथ आदि आदि अनेक हैं।
प्रकृति के सानिध्य में रहने के शौक ने शान्तिनिकेतन की स्थापना की। फिर शान्तिनिकेतन को दृढता प्रदान करने के लिए टैगोर ने देशभर में नाटकों का मंचन कर धन संग्रहीत किया। गुरुदेव द्वार रचित 2230 गीतों का परिणाम रवीन्द्र संगीत है। अलग-अलग रागों मे प्रस्तुत उनके गीत आभास कराते हैं मानों गीतों की रचना राग के लिए ही की गई हो।
दर्शन की बात करें तो टैगोर ने अपने दर्शन में मानवता को सर्वोच्च स्थान दिया और राष्ट्रवाद को दूसरे पावदान पर रखा। विलक्षण बात है कि जीवन के अन्तिम दिनों में,जब कला के प्रति रुझान सुस्त होने लगता है,तब गुरुदेव ने चित्रकारी में पदार्पण किया और महारत हासिल की।
1910में लिखी 'गीतांजलि' का अंग्रेजी अनुवाद महान ब्रिटिश कवि w.b.yeats के पास 1912 में पहुंचा,और यीट्स ने पुस्तक का संक्षिप्त परिचय लिखा। अगले साल ही करिश्मा हो गया जब गीतांजलि को नोबेल पुरस्कार विजेता घोषित किया गया।टैगोर के साथ ही भारत का साहित्यिक ध्वज विश्वाकाश में लहलहा उठा। पुस्तक अदद प्रेम,दर्शन,प्रकृति और अध्यात्म का एक मिला जुला सा अनुभव है। एक ओर प्रेम की तलाश में डोलती एक करुण पुकार है तो दूसरी ओर मानवीय गरिमा,जिजीविषा और उत्थान का निर्भीक और स्पष्ट आह्वाहन है।कुछ गीत जिनने मेरे हृदयपटल पर गहरी छाप छोड़ी-
SONG-18
''Clouds heap upon clouds and it darkens.
Ah,love,why dost thou let me wait outside at the door all alone?
In the busy moments of yje noontide work I am with the crowd,but on yhis dark lonely day it is only for thee that i hope.
If thou showest me not thy face,if thou leavest me wholly aside,know not how I am to pass these long rainy hours.
I keep gazing on the far-away gloom of the sky,and my heart wanders wailing with the restless wind.''
हिन्दी गीतांजलि: गीत 44 : जगते आनंद-यज्ञे आमार निमंत्रण: जगत के आनंद-यज्ञ में मिला निमंत्रण। धन्य हुआ, धन्य हुआ, मेरा मानव-जीवन। रूपनगर में नयन मेरे घूम-घूमकर साध मिटाते, कान मेरे गहन सुर...
SONG-49
You came down from your throwne and stood at my cottage door.
I was singinf all alone in a corner,and the melody caught your ear.
You came down and stood at my cottage door.
Masters are many in your hall,and songs arre there at all hours. But the simple carle of this novice struck at your love. One plaimtive little strain mingled with the great music of the world,and with a flower for a prize You came down...
हिन्दी गीतांजलि: गीत 58 : जीवन जखन शुकाये जाय: जीवन जब लगे सूखने करुणा-धारा बनकर आओ। सकल माधुर्य लगे छिपने, गीत-सुधा-रस बरसाओ। कर्म जब लेकर प्रबल आकार गरजकर ढक ले चार दिशाऍं हृदय-प्रांत ...
हिन्दी गीतांजलि: गीत 66: वहन कर सकूँ प्रेम तुम्हारा ऐसी सामर्थ्य नहीं। इसीलिए इस संसार में मेरे-तुम्हारे बीच कृपाकर तुमने रखे नाथ अनेक व्यवधान- दुख-सुख के अनेक ...
हिन्दी गीतांजलि: गीत 67: हे सुंदर, तुम आए थे प्रात: आज लेकर हाथों में अरुणवर्णी पारिजात। सोई थी नगरी, पथिक नहीं थे पथ पर, चले गए अकेले, अपने सोने के रथ पर- ठिठक कर ...
SONG-90
On the day when death will knock at thy door what wilt thou offer to him?
Oh! I will set before my guest the full vessel of my lige-I will never let him go with empty hands.
All the sweet vintage of all my autumn days and summer nights,all the earnings and gleanings of my busy life will I place before him at the close of my days when death will knock at my door.''
1913 से 100वर्ष हो गए,भारतीय साहित्य के नाम दूसरा नोबेल पुरस्कारआज भी प्रतीक्षित है। भारतीय मूल के विजोताओं से ही संतोष करना पड़ रहा है।
भारत की इस महान विभूति को शत्-शत् नमन्।

Subscribe to:
Posts (Atom)